फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने किशोर को रौंदा

Sun, 27 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/चिल्ला। मजदूरों से भरे ट्रक ने किशोर को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन


उधर, लग्जरी कार के गहरे नाले में गिर जाने से छात्र समेत दो घायल हो गए। एक अन्य घटना में स्कूटी की टक्कर से किशोरी समेत तीन घायल हो गए।

रविवार को सुबह चिल्ला कसबे में पटेल ढाबा के नजदीक बांदा से कानपुर जा रहे मजदूरों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर को रौंद दिया। किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

चालक और क्लीनर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकले। चिल्ला थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गईं। आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक में सवार मजदूरों को ठेकेदारों के सुपुर्द कर दिया गया। सभी मजदूर ईंट पाथने कोसीकलां (मथुरा) जा रहे थे।

उधर, इंदिरा नगर निवासी सत्यम सिंह (22) पुत्र दिनेश सिंह अपने दोस्त कुलदीप (22) के साथ शनिवार की रात कार से नरैनी रोड स्थित पंप से कार में पेट्रोल डलाकर लौट रहा था।

ऐशबाग के सामने कार नाले में जा गिरी। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सत्यम एचएल इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र है।

एक अन्य घटना में शहर के डिग्गी चौराहा निवासी अभिषेक (15) पुत्र राजू धुरिया रविवार को सुबह घर के नजदीक स्कूटी की टक्कर से घायल हो गया।

सड़क से गुजर रही छाबी तालाब निवासी कुंता (12) पुत्री राजकुमार और  सुशील (10) पुत्र राममिलन भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें