फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दराट के हमले से एक व्यक्ति घायल, पीजीआई रेफर

Sat, 25 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
घायल - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पुलिस थाना कोट के तहत दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प एक शख्स पर दराट से हमला कर दिया गया। इस हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शख्स के सिर और बाजू में गंभीर चोटें बताई जा रही है। झगड़े की वजह संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक इंद्र सिंह पुत्र जलावर सिंह निवासी मजारी किसी काम से पंचायत घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पंचायत घर के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मौजूद एक शख्स ने इंद्र सिंह पर दराट से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। जबकि दराट के हमले से बचाव करते समय उसकी बाजू में भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में आनंदपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान हमला करने वाले अश्विंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं। उसे घवांडल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

दोनों व्यक्तियों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी श्री नयना देवी जी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 342, 323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली नजर में मामला जमीन विवाद को लेकर लग रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें