फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछड़ी गांव में करंट लगने से जेई की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
death due to current - फोटो : death
विज्ञापन
घुमारवीं विद्युत उपमंडल के अंतर्गत दधोल सेक्‍शन में जेई के पद पर तैनात अवतार सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय की है जब वह घर में चारा मशीन को ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार बछड़ी गांव निवासी 52 वर्षीय अवतार सिंह पुत्र लेखराम मंगलवार देर शाम ड्यूटी से घर आने के बाद चारा काटने की मशीन को ठीक कर रहे थे।

इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। डीएसपी घुमारवीं अंजन जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। तहसीलदार घुमारवीं ओपी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें