घुमारवीं थाना में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि सोमवार रात उसके पति ने उसके साथ बिना किसी बात को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके पति ने उस पर हथियार से प्रहार किया।
इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद पड़ोसियों ने महिला को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि महिला के बयान में पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।