फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों के बाद साईं कनेता सड़क उखाड़ने पर केस दर्ज

Wed, 21 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
सदर पुलिस में कोर्ट के आदेशों के बाद साईं कनैता सड़क को उखाड़ने के मामले में केस दर्ज किया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साईं कनैता रोशन लाल व उनके साथ अन्य ग्रामीणों ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर सड़क को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने कहा था कि शिव मंदिर से साईं कनैता तक जाने वाली सड़क को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया था। उन्होंने याचिका में लिखा था कि यह सड़क लगभग छह साल पहले मनरेगा के तहत निर्मित की गई थी।

इस सड़क को बनाने के लिए सरकार का काफी पैसा खर्च हुआ था। मगर सात दिसंबर को कुछ लोगों ने रात के समय सड़क को उखाड़ दिया। इस वजह से आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोर्ट ने याचिका पर विचार करते हुए सदर पुलिस को इस संदर्भ में केस दर्ज करने के आदेश दे कर मामले की छानबीन को कहा है। इस बारे में एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के बाद सदर थाना में सड़क को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें