फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहतलाई में दो महिला श्रद्धालुओं से स्नैचिंग

Sun, 01 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई के मंदिर में माथा टेकने आई दो महिला श्रद्धालुओं की चेन स्नैचरों ने सोने की चेन उड़ा ली। जबकि दो पुरुष श्रद्धालुओं की जेबें कटने की भी मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इन वारदातों से मंदिर में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं तो वहीं मंदिर परिसर में गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रहा है। चेन उड़ाने की शिकायत जम्मू से आई एक महिला श्रद्धालु ने थाने में दे दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वारदात शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। शाहतलाई के बाबा जी के मंदिरों में दर्शनों के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुुओं की भीड़ जुटी हुई थी। श्रद्धालु लाइनों में बाबा जी के दर्शनों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


दर्शनों को लाइन में लगी पंजाब से आई एक महिला श्रद्धालु को आभास हुआ कि उस के गले पर किसी ने हाथ डाला। जब उसने हाथ को पकड़ने की कोशिश की, तो स्नैचर हाथ छुड़वाकर भाग गया। उसने चेन स्नैचर को पकड़ने के लिए शोर मचाया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया।

इसी दौरान जम्मू के जनकपुरी से आई एक महिला श्रद्धालु अनुराधा ने अपने गले पर नजर दौड़ाई, तो उस के होश फाख्ता हो गये। अनुराधा के गले से दो सप्ताह पहले 32 हजार रुपये में खरीदा मंगल सूत्र गायब था।

अनुराधा ने बताया कि मंदिर में तैनात सुरक्षागार्ड से शिकायत की, तो उसने उनका कोई सहयोग नहीं किया। अनुराधा ने पुलिस थाना में चेन चोरी की शिकायत दे दी है। जबकि भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने भी दो श्रद्धालुओं की जेबें भी साफ कर ली है।

पुलिस सभी मामलों की तफ्तीश में जुट गई है और मंदिर में सक्रिय स्नैचरों के गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मगर मंदिर परिसर में एक साथ पेश आई इन वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घुमारवी के डीएसपी अंजली जस्वाल ने बताया कि दो महिलाओं से चेन स्नैचिंग की शिकायत पुलिस के पास आई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


मेलों के बाद दोबारा सक्रिय हो गया गिरोह
बीते माह चैत्र मेलों के दौरान भी चेन चोरी के मामले सामने आए थे। जिसमें श्रद्धालुओं ने दो चेन स्नेचरों  को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जिनसे चोरी की गई चेनेे बरामद कर ली थी, लेकिन दो सप्ताह के बाद एक बार फिर बाबा जी की नगरी में चेल स्नेचरों का गिरोह सक्रिय हो गया है।


प्रवासी ढोंगी साधुओं ने अभी तक जमाया डेरा  
मंदिर न्यासी पवन कौशल, देशराज शर्मा,सोमदत्त शर्मा, पविन्द्र शर्मा,देवराज,हरपाल कालिया, सुरेश चौधरी, रोशन लाल ने बताया कि मेला समाप्त होने के बाद भी प्रवासी ढोंगी साधू अपने परिवारों के साथ झुगी-झोपडिय़ों में रह रहे है। नगर पंचायत ने मात्र भूमि मालिकों को नोटिस दे कर अपना पल्लू झाड़ लिया है। जबकि पुलिस तो केवल मूकदर्शक बन कर ही रह गई है ढोंगी बाबे सरेआम घूम रहे है। भीख मांगने वाले प्रवासी बाबा जी की नगरी में डेरा जमाए बैठे हैं।
विज्ञापन

             
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें