फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक की टक्कर में चार युवक घायल

Tue, 28 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक का उपचार करता स्टाफ। - फोटो : accident
विज्ञापन
आईटीआई चौक के पास ट्रक और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक शख्स को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा इतना जोरदार था की घायलों को कटर से कार काटकर बाहर निकाला पड़ा।
विज्ञापन


सभी घायलों को बिलासपुर अस्पताल लाया गया हैं। यहां दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे आईटीआई चौक से एक मोड़ पीछे सेंट्रो कार जो तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान वह सामने से आ रहे ट्रक टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार इसमें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


कार में चार युवक सवार थे। कार की ऐसी हालत थी कि उसमें से घायलों को निकालना मुश्किल हो गया। ऐसे में कटर से कार को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। इसमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इनके सिर, टांग और आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में घायल युवकों की पहचान विपिन (28) पुत्र धनीराम गांव श्रेय, सुभाष (24) पुत्र सीताराम निवासी गांव धौनकोठी, संजय कुमार (32) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव दयोली और मंजित नड्डा (27) पुत्र नंदलाल गांव बागी गंभीर रूप शामिल है। मंजित नड्डा बजरंग दल के संयोजक भी हैं।

हादसे के पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। सभी घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें