फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामली में बस गिरी,18 लोग घायल

Tue, 26 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
जामली के पास दुर्घटनाग्रस्त वाल्वो बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में सोमवार सुबह जामली के समीप एक निजी वाल्वो बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए है। सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। 108 के माध्यम से घायलों को बिलासपुर लाया गया। जहां उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस नंबर डीएल 1 पीसी 1383 दिल्ली से मनाली जा रही थी। इसी दौरान जामली के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को जोनल अस्पताल लाया गया।

घायलों में खुशी (26) पुत्री जगपुरा निवासी दिल्ली, नीरज 26 पुत्र बाबूराम निवासी पल्ला दिल्ली, दिनेश (31) पुत्र राजेंद्र गांव किडवाली जिला रोहतक हरियाणा, जेनेड़ा गेस्टसो पुत्र सोनम गेस्टासो निवासी बंदोल तहसील जिला कुल्लू, रवि सालोमन (60) पुत्र पहारु डेविड सिंह निवासी मेको सावान कालोनी नजद कड़वी चौक बेजन बाग नागपुर महाराष्ट्र, अमिता सिंह (57) पत्नी रवि सलोमन निवासी मेको सावान कॉलोनी नजद कड़वी चौक बेजन बाग नागपुर महाराष्ट्र, प्रियंका  भट्टाचार्य (25) पुत्री अनूप भट्टाचार्य निवासी सर्वे आफ इंडिया बोनी ब्रैक इस्टेट क्वाटर नंबर बी (26) शिलांग मेघालय, जसवंती (54) पत्नी सुमेर सिंह निवासी आरजैडडी 84बी गली नंबर-4 महावीर इनकलेव पालम नई दिल्ली, मनीषा शर्मा (40) पत्नी शशि  भूषण दत्त शर्मा निवासी एफसीआई रोड़ फूलवारी शरीफ पटना बिहार,
विज्ञापन


ऋषा दत्त (18) पुत्र शशि भूषण दत्त निवासी एफसीआई रोड़ फूलवारी शरीफ पटना बिहार, रमन कुमार  (35) पुत्र इकबाल सिंह कोठी नंबर 84 सेक्टर-10 बी वसुंधरा गाजियाबाद, निखिल नंदा (35) पशुपालक पुत्र कालूचरण ब्रह्मपुरा जिला गंजाम उड़ीसा, राकेश सिंह 45 पुत्र शिव चरण निवासी 21-सी सराय फेस-2 नई दिल्ली, नेहा पुत्री सुमेर सिंह निवासी आरजैडडी 84-बी गली नंबर-4 महावीर इनकलेव पालम नई दिल्ली, रिशा (16) पुत्री  भूषण दत्त शर्मा निवासी एफसीआई रोड़ फूलवारी शरीफ पटना बिहार, नैना (22) पुत्री विजय कुमार 205 विश्वकर्मा पैलेस संगनपुरा गली राजा बाजार पटना बिहार, लालन कुमार (28) पुत्र योगेंद्र चौधरी निवासी गढ़चुन्नी थाना छातापुर सुफेल बिहार शामिल है।
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें