फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बचाने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक

Tue, 08 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
bike accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
निहारी के पास नेशनल हाईवे पर साइकिल पर जा रहे एक बच्चे को बचाने की कोशिश में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज गति में होने के कारण बाइक करीब तीस मीटर तक पलटते हुए आगे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक के हाथ की एक अंगुली कट गई है। मौके पर मौजूद नवीन शर्मा ने तुरंत घायल बाइक चालक को गाड़ी में घुमारवीं के अस्पताल में पहुंचाया।


जहां पर उसका इलाज चल रहा है। हादसे में अंगुली कट जाने के कारण युवक सदमे में है। नवीन शर्मा ने बताया कि घुमारवीं हमीरपुर रोड पर निहारी के पास वह रेस्तरा के पास खड़े थे।
विज्ञापन


अचानक रोड पर साइकिल पर जा रहे एक बच्चे को बचाने की कोशिश में उत्तर प्रदेश के रहने वाले इमरान खान ने जैसे ही बाइक दूसरी ओर घुमाई तो यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि मौके से इमरान खान को उन्होंने लोगों की मदद से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे बताया कि उसके एक हाथ की अंगुली कट गई है। इसे फिर से नहीं जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें