फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा कार लुढ़की, पर्यटक महिला की मौत

Sat, 26 Dec 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस का जश्न मनाने के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मनाली जा रहे महाराष्ट्र के पर्यटकों की इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात शिमला-मनाली सड़क मार्ग पर ब्रह्मपुखर के समीप घियाणा हुए इस हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य सवार पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला में क्रिसमस का जश्न मनाने के बाद महाराष्ट्र का एक परिवार न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए मनाली जा रहा था।

पर्यटक 23 को हिमाचल की वादियों में पहुंचे थे और एक जनवरी तक हिमाचल में सैर सपाटे का कार्यक्रम था। लेकिन, शुक्रवार रात मनाली जाते वक्त पर्यटकों से भरी इनोवा गाड़ी घियाणा के समीप लगभग 25 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


इससे उसमें सवार 32 वर्षीय महिला पर्यटक प्राची दिनेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत पर्यटक परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

घायलों में मृतक प्राची के पति दिनेश पाठक, लगभग तीन साल का बेटा यशोधन पाठक, भाई गणेश पाठक, सुवर्णा पाठक, यश, जय प्रतीक्षा शामिल हैं। सभी महाराष्ट्र के धुलिया इलाके के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें