अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में चोरों ने एक बाइक को चुरा लिया है। बाइक के मालिक ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रौड़ा सेक्टर निवासी पुरुषोत्तम लाल शर्मा ने पुलिस के पास दी हुई शिकायत में बताया है कि उसने अपनी बाइक (पीबी08सीआर-8957) को घर के पास खड़ा किया था लेकिन जब उसने अगली सुबह अपनी बाइक को देखा तो वह बाहर नहीं थी। उसने यहां-वहां पर तलाश की थी लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस के पास इसकी शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि रौड़ा सेक्टर निवासी ने बाइक चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस बाइक की तलाश कर रही है।