बिलासपुर। शाहतलाई में एक मकान को आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार तलाई क्षेत्र में दो परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। एक परिवार के सदस्य ने दूसरे के मकान में आग लगा दी। आग से अधिक नुकसान होता आग पर काबू पा लिया। रेखा देवी ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके घर में संजीव कुमार ने आग लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।