फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा टैंकर, चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट के समीप पंजपीरी के पास तीखे मोड़ से वीरवार देर रात एक टैंकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में टैंकर चालक राजस्थान जिला बाड़मेर गांव बजरोड निवासी डूंगा राम को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार एक टैंकर जो चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रहा था। जब उक्त टैंकर वीरवार रात के समय स्वारघाट से गंभरपुल की डाउन में उतर रहा था तो स्वारघाट के समीप पंजपीरी स्थान में एक तीखे मोड़ से सीधे 100 मीटर खाई में जा गिरा जिस कारण ट्रक चालक डूंगा राम निवासी बजरोड जिला बाड़मेर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना का पता चलते ही पंजपीरी व कुटैहला के बाशिंदों में लक्की शर्मा, विक्रम शर्मा निवासी पंजपीरी, मंगत राम धारकांशी तथा संजू व मनोज निवासी कुटैहला ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया।
वहीं स्वारघाट थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। जबकि स्वारघाट अस्पताल में चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपमंडल पुलिस अधिकारी नयनादेवी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में स्वारघाट पुलिस थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें