फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से अवैध कत्था बरामद होने पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक साल से अवैध कत्था बरामद होने पर नहीं हुई कार्रवाई
जांच अधिकारी ने वन विभाग डीएफओ को लिखा है पत्र, जनाब कार्रवाई की जाए
पत्र लिखने के एक सप्ताह के भीतर जांच अधिकारी का हो गया था तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। वन विभाग के ही जांच अधिकारी अपने बड़े अधिकारियों को जांच करने के लिए पत्र लिख रहे हैं कि जनाब इस मामले पर कार्रवाई की जाए लेकिन विभाग के उच्चाधिकारी जांच करने में कोताही बरतते जा रहे हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं कि वन विभाग बिलासपुर कार्यालय की, जहां पर 2018 सत्र में एक जांच अधिकारी ने बिलासपुर के जब्बल क्षेत्र में अवैध रूप से कत्था बरामद किया था। इस स्थान पर कुछ ठेकेदार अवैध रूप से कत्था तैयार कर रहे थे जिसकी जानकारी वन विभाग के पास नहीं थी। इसके चलते जांच अधिकारी ने एक दिन इस क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया तो वहां पर पाया कि कत्था अधिक मात्रा में तैयार किया जा रहा है, जिसकी जानकारी उनके पास नहीं थी। इस दौरान अधिकारी ने मौके पर ही डिपो को बंद भी किया था।
विज्ञापन

वहीं, इस कत्थे की बाजार में कीमत लाखों रुपये की थी लेकिन विभाग ने अभी तक भी इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते अधिकारी ने जनवरी 2019 में वन विभाग बिलासपुर के उच्चाधिकारियों को इस संदर्भ में एक पत्र भी जारी किया है। पत्र में अधिकारी ने इस संदर्भ में जांच करने के आदेश मांगे हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से जांच अधिकारी को कोई भी कार्रवाई के आदेश जारी नहीं किए गए। जबकि एक साल से ज्यादा समय से वहां पर खैर की लकड़ी व कत्था पड़ा हुआ है। इस तरह विभागीय अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते विभागीय अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट..
पत्र लिखने के बाद अधिकारी का हो गया तबादला
पत्र लिखने के बाद अधिकारी का तबादला भी हो गया। अधिकारी ने जब्बल कत्था मामले को लेकर अधिकारी को जांच के संदर्भ कें जानकारी प्राप्त करने के लिए एक पत्र लिखा था। इसके तुरंत एक सप्ताह के भीतर जांच अधिकारी का तबादला शिमला कर दिया गया है।
इनसेट...
पत्र को देखकर होगी कार्रवाई
जांच अधिकारी आरओ को ही इस मामले की जानकारी है। पत्र के बारे देखना पड़ेगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
सरोज भाई पटेल, डीएफओ बिलासपुर।
------------------
....शुभम राही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें