फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के सामने महिला से बदतमीजी, कार से उतारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाले नाल्टी क्षेत्र में दिनदिहाड़े महिला को कार से उतारने की कोशिश की गई। विरोध करने पर महिला के पति के साथ भी धक्कामुक्की की गई और कार के शीशे तोड़ दिए गए। इसके बाद महिला ने इस संबंध में भराड़ी थाना में शिकायत दी है। महिला ने बताया कि इस घटना के दौरान उसका सोने का लॉकेट भी गुम हो गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
महिला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने पति के साथ बंम मेले से घर आ रही थी। नाल्टी के समीप कुछ सामान लेने के लिए रुके थे। तभी गाड़ी में सवार कुछ युवक वहां आए और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसे गाड़ी से खींचने की कोशिश भी की गई। साथ ही उसके गले से सोने का लॉकेट भी गुम हो गया। महिला ने बताया कि युवकों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। महिला ने पुलिस को शिकायत सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 341, 354, 356, 323, 427, 504 व आईपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे जो भी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे।
---------------------
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें