फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा में कार गिरी; एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। किसी निजी कार्य से लौट रहे दो भाई बरमाणा के पास बड़े हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक भाई की मृत्यु हो गई तो दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार दोपहर हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई सुंदरनगर से बरमाणा की ओर आ रहे थे। इस दौरान कार नंबर एचपी 24 ए 5939 बरमाणा के समीप अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि कार पानी में नहीं गिरी। कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी जिससे मौके पर ही कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूचना मिलते ही मौके स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। देखते-देखते कार सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल व्यवस्था में था। मौके पर दोनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर घायल व्यक्ति को भर्ती कर लिया है। मृतक की पहचान अच्छर सिंह पुत्र लालमन गांव व डाकघर बरमाणा तहसील सदर व घायल बंसी राम पुत्र लालमन तहसील सदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि बरमाणा-सलापड़ मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं क्योंकि यहां पर सीधा रोड होने की वजह से वाहन चालक अधिक तेजी में चलाते हैं, जिसके कारण हादसे पेश आते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यहां पर स्पीड मीटर लगाया जाए, जिससे यहां की सारी ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रण में रहे और यहां पर हादसे भी कम हो।
विज्ञापन

उधर, बरमाणा थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाया गया है, दूसरा व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें