फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गसौड़ में पांच दुकानों को हटाएगा जिला प्रशासन

विज्ञापन
गर्ब्यांग से लखनपुर के लिए रोड की कटिंग करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रितेश गुलेरिया
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रशासन जिला के गसौड़ में लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर जल्द हथौड़ा चलाने जा रहा है। राजस्व विभाग की ओर से गसौड़ के पांच दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी कर कब्जा हटाने को कहा गया है लेकिन दुकानदारों ने प्रशासन से मिल कर दीवाली तक का समय मांगा है। इसके बाद प्रशासन इन कब्जों को मौके पर पहुंचकर हटाएगा।
उल्लेखनीय है कि गसौड़ में करीब पांच कारोबारियों ने अस्पताल और शिव मंदिर को जाने वाले रास्तों पर अतिक्रमण किया हुआ है जिस कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों में अवैध कब्जे होने के कारण लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी पेश आ रही है। क्षेत्र के लोगों ने इस मुद्दे को लोक मंच कार्यक्रम के दौरान भी विस अध्यक्ष के समक्ष उठाया था जहां से भी उक्त कब्जों को हटाने के आदेश हुए हैं। जबकि कोर्ट ने पहले ही उक्त पांच दुकानों को हटाने के आदेश दे रखे हैं।
विज्ञापन

हालांकि राजस्व विभाग की ओर से इसी माह इन कब्जों को हटा देना था लेकिन कारोबारियों ने प्रशासन से मिल कर मांग की है कि उन्हें दीवाली तक का मौका दिया जाए क्योंकि कारोबारी दीवाली के लिए सामान दुकानों में सजा कर बैठे हैं। इस पर कारोबारियों को प्रशासन की ओर से दीवाली तक का समय दिया गया है। दीवाली के ठीक बाद प्रशासन मौके पर पहुंच कर अवैध कब्जों को हटाएगा।
विज्ञापन

इधर, इस संबंध में तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने बताया कि गसौड़ में पांच दुकानों को दीवाली के ठीक बाद हटाया जाएगा। इन कारोबारियों ने मंदिर और अस्पताल जाने वाले रास्तों को रोक कर रखा है। इन कारोबारियों को कब्जे छोड़ने के आदेश भी जारी हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें