फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहड़वीं में युवक से 8 बोतलें देशी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गेहड़वीं क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक से 8 बोतलें देशी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम के समय पुलिस की टीम गेहड़वीं क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी दिशा बदल दी। पुलिस को युवक पर शक हुआ और युवक को बुलाकर उसकी तलाशी ली गई। चेकिंग में पाया गया कि युवक अपने हाथ में लिए बैग में 8 बोतलें शराब की ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पहचान गगन सिंह सुपुत्र स्व. सुभाष चंद निवासी गांव जमोई जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर, बिलासपुर डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें