फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना के तहत आने वाले क्षेत्र दयोथ में सड़क हादसे में मारी गई महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है।
उल्लेखनीय है कि रविवार देर शाम को रघुनाथपुरा क्षेत्र की एक महिला अपने बेटे के साथ किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी जहां से महिला और उसका बेटा बाइक पर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दयोथ के पास बाइक ट्रक से पास लेते वक्त अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। महिला बाइक से उछल कर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम बिलासपुर अस्पताल में किया गया जिसके बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कहा कि इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें