फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची मोड़ के पास बस व कार के बीच टक्कर तीन घायल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर कैंची मोड़ के पास पंजाब रोडवेज की बस और कार के बीच टक्कर हो गई है जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि अन्य सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल चालक को पीएचसी स्वारघाट लाया गया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
घायल कार चालक की पहचान सुरेंद्र पाल सिंह (41) पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी नंगल के रूप में हुई है जबकि बाबा बाल जी महाराज के सेवक संजू जी महाराज और उनके पिता कर्मचंद दोनों निवासी ग्वालथाई जिला बिलासपुर भी कार में सवार थे। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया और गवाहों के बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कार चालक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वे स्वारघाट अपने निजी कार्य से गए हुए थे और वापस घर की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में कैंचीमोड़ से थोड़ा पीछे एक तीखे मोड़ पर कीरतपुर की तरफ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद कार सड़क पर ही रुक गई और खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वारघाट थाना में मामला दर्ज हो गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें