फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा में आधा किलो चरस के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बरमाणा (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरस का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बरमाणा पुलिस की एक टीम ने पंजाब के एक युवक को आधा किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक चरस की खेप लेकर पंजाब जा रहा था। उसने यह चरस किससे खरीदी और कहां किसे बेचने जा रहा था, इस संदर्भ में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस की टीम एसएचओ मनीष चौधरी की अगुवाई में नाके पर तैनात थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे बरमाणा में पंजाब नंबर की एक गाड़ी को पुलिस ने चैकिंग के दौरान रोक दिया। पुलिस के रोकने पर ड्राइवर ने चैकिंग करवाने में आनाकानी की। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली और गाड़ी से 548 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने गाड़ी चालक राकेश कुमार निवासी धनौर खुर्द जिला संगरूर पंजाब को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक से की गई पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मंडी जिले के औट से चरस लेकर पंजाब की तरफ जा रहा था। एएसपी रोहित मालपानी ने चरस बरामद करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें