फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम्होल पंप हाउस में लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। उठाऊ पेयजल योजना नम्होल द्वितीय चरण के पंप हाउस से कनेक्टिंग केबल सहित अर्थिंग प्लेट्स चोरी हो गई है। करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है। 60 गांवों के ग्रामीणों को तीन दिनों तक पानी नहीं मिलेगा। करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित होगी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आईपीएच विभाग के जेई इकबाल ने पुलिस के पास दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब सात बजे उन्हें पंप ऑपरेटर का फोन आया कि पंप हाउस के ताले टूटे हुए हैं और अंदर से सामान भी गायब है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। इसके बाद जेई पुलिस सहित मौके पर पहुंचे जहां पर जांच में पाया कि चोर कनेक्टिंग केबल सहित अर्थिंग प्लेट्स अपने साथ चुरा कर ले गए हैं। दोनों वस्तुएं तांबे की बनी हुई थीं जिनकी कीमत जेई ने डेढ़ लाख रुपये आंकी है। वहीं पंप हाउस से सामान चोरी हो जाने के बाद 60 गांवों के लोगों पर भी पेयजल संकट गहरा गया है। करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित होगी। जेई के अनुसार घटना रात करीब दस बजे के बाद की हैं, क्योंकि कोई भी चौकीदार पंप हाउस में नहीं था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आईपीएच विभाग लाखों रुपये की मशीनों को कैसे राम भरोसे ही छोड़ देता है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस पंप हाउस में केवल दो ही कर्मचारी हैं जिसमें से एक सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है, जबकि दूसरा 12 बजे से शाम छह बजे तक होता है। उसके बाद पंप हाउस पूरी तरह से सुनसान होता है।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग जेई इकबाल का कहना है कि सुबह 7 बजे उन्हें सूचना दी गई कि नम्होल पंप हाउस में चोरी हो गई है, जैसे ही उन्हें सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस विभाग को सूचित किया और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
उधर एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि नम्होल चौकी में पंप हाउस से सामान चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें