फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रकों में टक्कर, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
truck accident in dehradun
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप कैंची मोड़ स्थान में सोमवार शाम चार बजे ओवरटेक करते हुए तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इसके चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हादसे में ट्रक चालकों को चोटें नहीं आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार (एचपी66-0030) ट्रक स्वारघाट से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। उसके सामने से ट्रक (एचपी23ए-2422) कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ आ रहा था। ट्रक चालक ने अपने आगे जा रहे ट्रक (एचपी24-0873) को जल्दबाजी से ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से कीरतपुर की ओर जा रहे ट्रक से टक्कर लगा दी। इसके चलते तीनों ट्रकों में एक साथ टक्कर हो गई। हालांकि टक्कर में सभी ट्रक चालक बाल बाल बच गए हैं। वहीं टक्कर के बाद हाईवे के दोनों और जाम लग गया जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। स्वारघाट थाना पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज रामपाल चौधरी ने बताया कि मौके पर छानबीन जारी है। पुलिस ने जाम को खुलवा दिया है।
विज्ञापन

--------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें