भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाले बम्म क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने अवैध तरीके से ले जाई जा रही देसी शराब की अवैध 48 बोतलें पकड़ीं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बम्म क्षेत्र में अवैध शराब लाई जा रही है। भराड़ी थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम्म क्षेत्र में कार से 48 बोतल अवैध शराब बरामद की।
भराड़ी थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि इस मामले में मरहाणा गांव के अस्वनी कुमार और भटवाड़ा गांव के राकेश को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।