फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
विज्ञापन

क्रासर-
इटावा में हादसा, भांजे का मौसेरा भाई घायल
नहीं लगाए थे हेलमेट, सिर की चोटों से जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के पालन अड्डा गांव के पास मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। भांजे का मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। भांजा अपने पहले बच्चे के जन्म पर पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था।
मैनपुरी जिले के थाना विशुनपुर के एलाऊ निवासी देव कुमार (22) की शादी 19 अप्रैल 2017 को इटावा जिले के नगला खरक गांव निवासी आरती के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले आरती मायके आई थी। मंगलवार को उसे सरसईनावर स्थिति सीएचसी में बेटा पैदा हुआ। देव कुमार अपने मामा कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के नरहा निवासी सतेंद्र और मौसा के बेटे खजुरिया निवासी कौशल के साथ बाइक से बेटे को देखने ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

तीनों एक ही बाइक पर थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। पालन अड्डा गांव के सामने ट्रक की टक्कर से देव कुमार व मामा सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हेलमेट नहीं लगाए होने से दोनों के सिर पर आईं गंभीर चोटों से जान गई। पैर, कंधे पर भी चोट के निशान थे। हादसे में कौशल का पैर टूट गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस हादसे से परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। लोग यह कहकर बिलखते रहे कि देव कुमार अपने पहले बच्चे का मुंह तक नहीं देख पाया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पत्नी आरती बेहोश हो गई। देव कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अभी 13 साल का है। वह अपने पिता के साथ रहकर खेती में हाथ बंटाता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें