फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के बचाव में आए ग्रामीण और जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व सैनिक के बचाव में आए ग्रामीण और जनप्रतिनिधि
बोले, झूठे आरोप लगा कर फंसाया जा रहा पूर्व सैनिक
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। शाहतलाई में स्कूली बच्चियों के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व सैनिक के बचाव में घंडीर पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उतर आए हैं। घंडीर पंचायत के पूर्व प्रधानों सहित ग्रामीणों व महिलाओं ने रविवार को एसपी आवास पहुंच कर ज्ञापन सौंपा हैं जिसमें कहा गया है कि जो छेड़छाड़ के आरोप पूर्व सैनिक पर लगाए जा रहे हैं, वह गलत है।
ज्ञापन में कहा गया कि जब छेड़छाड़ 28 सितंबर को की गई है तो इतने समय बाद क्यों बोला गया। जिस दिन छेड़छाड़ बताई जा रही है उस दिन पूर्व सैनिक दाह संस्कार के लिए शमशानघाट गए हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी किसी भी ग्रामीण या पंचायत प्रतिनिधि को नहीं दी। शिकायतकर्ता का परिवार अकसर गांव वालों के साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वह गिरफ्तार हुए पूर्व सैनिक को जानते हैं। शिकायतकर्ता पारिवारिक रंजिश के चलते यह सब कर रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर कहा है कि पूर्व सैनिक को बेवजह फंसाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रधान घंडीर पंचायत विजय कौशल, पूर्व प्रधान भाग सिंह, सहित ग्रामीण जयचंद धीमान, श्रीराम, दयाराम, यशपाल, अश्वनी, गोरख, कमला देवी, प्रोमिला देवी, सीमा देवी, सुलोचना देवी, जमना देवी, संतोष कुमारी, सुनीता देवी, पिंकी देवी, लाजो रानी सहित अन्य उपस्थित थे।
-------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें