फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले एक गांव की दो स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित नाबालिग छात्राओं के माता-पिता ने शनिवार देर शाम पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी 2 बच्चियां 8 और 10 वर्षीय बस के माध्यम से स्कूल को जाती हैं लेकिन दोनों बच्चियों ने स्कूल जाने से मना करते हुए बताया कि घर से बस तक जाने का जो जंगली रास्ता है उसमें एक 56 वर्षीय व्यक्ति छेड़छाड़ और यौन शोषण करता है। इसके डर से हम स्कूल नहीं जाएंगी।
विज्ञापन

माता-पिता ने बताया कि बच्चियां स्कूल को बस के माध्यम से आती-जाती हैं। घटना के दिन दोनों बहनें हर रोज की तरह बस से उतर कर पैदल घर की ओर जा रही थीं कि जंगल में एक व्यक्ति छुपा हुआ था उसने दोनों बहनों को रोका तथा उनके साथ छेड़छाड़ व यौन शोषण किया। आपबीती की जानकारी दोनों बच्चियों ने अपनी मां के साथ बताई जिस पर माता-पिता ने अपने तौर पर उस आरोपी की पहचान कर शनिवार को पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी 354, 354ए तथा पोस्को एक्ट की धारा 8 के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें