भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के छपरोह गांव में एक युवक की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिल जानकारी के अनुसार युवक के माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। जब वे घर लौट तो उन्होंने नरेंद्र कुमार को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि युवक ने जहर क्यों खाया, इस संबंध में अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।