फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोक कर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा में एक राहगीर के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में हेमराज निवासी जुरासी ने बताया कि वह 9 नवंबर को किसी कार्य से कहीं जा रहा था। सोलग के पास एक आदमी ने उसका रास्ता रोक लिया। जब उससे कारण पूछा तो वह गाली-गलौच करने लग पड़ा। हेमराज ने बताया कि धक्का-मुक्की के बाद उसने मारपीट भी की। उसने किसी तरह अपने आपको उससे छुड़वाया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। हेमराज का कहना है कि मारपीट करने वाले व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें