फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से 2 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जामली (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जामली के पास सब्जियों से भरी पिकअप जीप पलट जाने से जीप में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर देररात एक पिकअप जीप (पीबी08ईजी-1894) रोड के किनारे पलट गई। पिकअप कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही थी जिसमें सब्जी भरी हुई थी। जैसे ही पिकअप पलटी तो स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उसमें दो घायल व्यक्ति जगमोहन और जितेंद्र जो कि जालंधर के रहने वाले हैं को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के पास मामला न पहुंचने से केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें