फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा चौक पर डिवाइडर पर चढ़ी सैलानियों से भरी बस, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


बरमाणा(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बरमाणा के पास एसीसी गेट से कुछ दूरी पर आगे एक मोड़ पर सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर पर पर्यटक बस चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बस सवार सैलानी को चोट नहीं आई लेकिन बस के डिवाइडर पर चढ़ जाने से 2 से 3 घंटे तक बस सवार सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद बस को निकाला गया। इसके बाद बस मनाली की ओर रवाना हुई। हालांकि अगर कहीं बस मौके पर पलट गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सैलानियों से भरी एक बस चंडीगढ़ से मनाली की ओर जा रही थी, लेकिन जैसे ही बस बरमाणा चौक से एक मोड़ पीछे पहुंची तो अचानक ही बस चालक सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर को देख नहीं पाया। इससे पहले कि चालक कुछ समझा पाता बस डिवाइडर के ऊपर आधी चढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसने बस को रोका। हादसे में किसी भी बस सवार यात्री को चोट नहीं आई लेकिन बस को वहां से निकालने में 2 से 3 घंटे लग गए। करीब सुबह 4 बजे बस वहां से निकाली गई। इसके बाद बस मनाली की ओर रवाना हुई। वहीं यात्रियों का भी कहना था इस तरह के डिवाइडर पर प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चेतावनी चिन्ह लगाने चाहिए ताकि ऐसे हादसों को होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बरमाणा में जाम की समस्या से निपटने के लिए चौक पर सड़क को विभाजित किया गया है, जहां पर सीमेंट के पक्के डिवाइडर सड़क के बीचोंबीच लगाए गए हैं लेकिन डिवाइडर की शुरुआत व समाप्ति पर किसी भी तरह की कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। पर्यटन सीजन होने के चलते इन दिनों रोजाना हजारों छोटे व बड़े वाहन मनाली की ओर गुजरते हैं और वापस आते हैं। ऐसे में देर रात को चालक खतरे को भांप नहीं पाते जिससे वह डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं। गौर रहे कि अगर कहीं बस पलट गई होती तो मौके पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें