फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्ट अटैक से पूर्व ब्लाक प्रमुख की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख को शनिवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई।
पूर्व ब्लाक प्रमुख दीप नारायण मिश्रा (50) पुत्र बालानाथ मिश्रा शनिवार की सुबह घर के बाहर कुर्सी में बैठे थे। अचानक सीने में तेज दर्द होने पर वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से एक पुत्र, दो पुत्री, पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख को मऊ क्षेत्र में काफी प्रभावशाली माना जाता था। सन 2008 में मऊ के ब्लाक द्वारिका प्रसाद द्विवेदी की शंकरगढ़ प्रयागराज में हत्या के बाद उपचुनाव में दीप नारायण ब्लाक प्रमुख बने थे। वह सन 2011 तक प्रमुख रहे।



ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मामा के यहां जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग के जीआरपी मानिकपुर क्षेत्र के शंकरगढ़ आउटर पर आनंद मिश्रा (35) पुत्र सुरेश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बडे़ भाई देवेंद्र ने बताया कि छोटा भाई गुरुवार को मानिकपुर स्थित मामा के घर जाने को घर से निकला था। चलती ट्रेन से गिर गया। इसी बीच वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दो भाइयों में मृतक छोटा था। मां मिथलेश कुमारी रो-रोकर बेहाल है। मृतक इलेक्ट्रानिक की दुकान करता था।
विज्ञापन


गले में दुपट्टा फंसने से छात्रा की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दीवार में लगे लोहे की खूंटी में दुपट्टा फंसने से छात्रा की फांसी लगने से मौत हो गई। परिजन में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी गांव निवासी हेमराज की पुत्री अंजली (12), छोटी बहन अंशिका के साथ कमरे में बैठी थी। मां और दो बहनें मौजूद थी। कुछ देर बाद मां बच्ची को दूध पिलाने के लिए कमरे से बाहर गई । तभी पंखा चालू कराने के लिए अंजली कुर्सी पर चढ़कर प्लग बोर्ड में लगाने लगी। इसी दौरान दीवार में लगी लोहे की खूंटी में उसका दुपट्टा फंसने से गला कस गया। अंजली को तड़पता देख बहन अंशिका मां अल्का देवी को बताने गई। बेहोशी की हालत में परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका कक्षा आठ की छात्रा थी। चार बहनों में सबसे बड़ी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें