स्वारघाट(बिलासपुर)। नेशनल हाईवे मनाली-चंडीगढ़ पर स्वारघाट पुलिस थाना के अंतर्गत कैंचीमोड़ स्थान में अज्ञात वाहन की ओर से टक्कर मार देने से पर्यटकों की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि कार में सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को चोटें आई हैं। जबकि गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम के समय एक कार हौंडा अमेज में शैलेंद्र अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ सवार होकर मनाली से घूमकर गुड़गांव लौट रहे थे। जब इन पर्यटकों की कार स्वारघाट से कीरतपुर पंजाब की तरफ जा रही थी तो कैंचीमोड़ में एक तीखे मोड़ पर दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी है। इस कारण पर्यटकों की हौंडा अमेज कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
इन पर्यटकों के साथ ही एक अन्य कार में बैठकर कार के पीछे पीछे इनके रिश्तेदार आशु भटनागर दिल्ली निवासी भी जा रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात को कुछ हद तक संभाला हैं। उन्होंने बताया कि कीरतपुर पंजाब की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने आगे जा रहे दूसरे ट्रक को जल्दबाजी में ओवरटेक करते हुए उनकी कार को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी है।
हालांकि इस सड़क दुर्घटना में कार चालक शैलेंद्र निवासी गुडग़ांव उसकी पत्नी व बच्चे सभी पर्यटक बाल-बाल बच गए हैं। बाद में कीरतपुर पंजाब से रिकवरी वैन मौके पर लाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को हौंडा कंपनी की वर्कशाप में चंडीगढ़ ले जाया गया है।
पुलिस थाना स्वारघाट बलबीर सिंह ने पुष्टि में बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले पर्यटक अपने क्षतिग्रस्त वाहन के साथ घटनास्थल से चले गए थे जिस कारण कोई भी मामला इस संबंध में दर्ज नहीं किया गया है।