फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से उड़ाए 1.5 लाख रुपये के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट/श्री नयनादेवी। उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाले बैहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौड़ावाला में जुलाहकड़ी बस्ती में चोर घर से करीब 1.5 लाख रुपये के जेवरात उड़ा कर ले गए। वारदात के समय घर में कोई भी नहीं था। जब वारदात का पता परिवार के लोगों को लगा तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी श्रीनयना देवी संजय शर्मा ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात के समय जब परमदेव निवासी जुलाकड़ी बस्ती अपने परिजनों के साथ गया था। जब वीरवार दोपहर बाद परिजन घर वापस लौटे तो घर के दरवाजे व अलमारी टूटे हुए थे।
विज्ञापन

परमदेव ने पुलिस को बयान में बताया कि उसकी पत्नी व माता की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और हजार दाना पायल जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख तक है। सभी गहनों को अज्ञात चोर बुधवार रात को उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन

वहीं शिकायत के बाद कोट थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का भी मौका किया। वहीं इस संबंध में परिवार और अन्य लोगों के भी ब्यान कमलबद्ध किए गए। डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना के संबंध में कोट थाना पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुआ है। उन्होंने दावा किया की चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
-----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें