फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से समोह में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत समोह के गांव कुजैल में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला मंगलवार सुबह बाथरूम जाते वक्त करंट की चपेट में आई। इसके बाद महिला को झंडूता अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसकी एसडीएम झंडूता नवीन शर्मा ने की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार रात को तूफान के कारण बिजली की तार जमीन पर गिर गई थी। जैसे ही महिला मंगलवार सुबह बाथरूम की ओर जा रही थी कि करंट की चपेट में आ गई। अंधेरा होने के कारण महिला को पता नहीं लग पाया कि बिजली की तार जमीन पर गिरी हुई है। जैसे ही महिला का पैर तार पर पड़ा वह करंट की चपेट में आ गई। हालांकि परिजनों ने महिला को झंडूता अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौर रहे कि पंद्रह दिन पहले महिला के ससुर का देहांत हुआ था। जबकि महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। महिला के चार बच्चे हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं क्षेत्र में भी इस घटना के बाद शोक की लहर है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी झंडूता नवीन शर्मा ने बताया कि परिजनों को फौरी राहत जारी करने के लिए तहसीलदार को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से नियम अनुसार हरसंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें