फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं के कलरी स्थित सहकारी बैंक में चोरों की सेंधमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर) घुमारवीं में एक बार फिर चोरों ने सहकारी बैंक में सेंधमारी की है। चोर बैंक के अंदर घुसने में तो कामयाब हो गए, लेकिन नकदी उनके हाथ नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने बैंक के अंदर रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले भी घुमारवीं के बाजार में स्थित पीएनबी बैंक में पिछले माह चोर खिड़कियां तोड़ पर बैंक के अंदर घुसे थे। जो सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। लेकिन घुमारवीं पुलिस अभी तक इन चोरों को पकड़ नहीं पाई है। सहकारी बैंक में सेंधमारी ने एक बार फिर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय के समीप हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कलरी में चोरों ने रविवार रात्रि को सेंधमारी की। बैंक प्रबंधक देशराज ने घुमारवीं थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि सोमवार सुबह जब बैंक खोला तो कर्मचारियों ने सारा सामान अस्त-व्यस्त पाया। सूचना मिलने पर वह तुरंत बैंक में पहुंचे। तत्काल उच्च अधिकारियों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस जांच में पता चला की चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से में ग्रिल तोड़कर भीतर प्रवेश किया था। जिसके बाद उन्होंने चोरी का असफल प्रयास किया। इस घटना में किसी प्रकार की नकदी चोरों के हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


पिछले माह भी घुमारवीं के मुख्य बाजार स्थित पीएनबी में चोरों ने सेंधमारी की थी। खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए थे। स्ट्रांग रूम के अंदर तक पहुंच गए थे। लेकिन वह पैसा चुराने में कामयाब नहीं हो पाए थे।

एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि घुमारवीं कॉलेज के पास स्थित सहकारी बैंक में चोरों ने सेंधमारी की है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें