फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे चुराने के मामले में आरोपी बरठीं बाजार से गिरफ्तार

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने गाड़ी से पैसे चुराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने बरठीं बाजार से पकड़ा है। इसके पास से पुलिस ने कुछ नकद राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राकेश कुमार गांव कल्लर भडोली कलां जो कि अंड्डो की सप्लाई करता है। उसने मामला दर्ज करवाया था कि वह मंगलवार को अंड्डों की सप्लाई लेकर जा रहा था। रास्ते में उसे उसका पुराना चालक मिला, जिसने उससे लिफ्ट मांगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह भवेटी पुल के पास सप्लाई देने के लिए रुका तो उसका पुराना चालक वहां उतर गया। उसने बताया कि जब वह शाम को सप्लाई देकर घर पहुंचा और कैश गिनने लगा तो उसमें 25 हजार कम निकले। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बरठीं बाजार में है। पुलिस ने बरठीं बाजा में दबिश देकर बुधवार शाम को उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से 24 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली गई है। आरोपी की पहचान सोमनाथ (43) पुत्र चिंत राम, निवासी मलारी झंडूता के रूप में हुई है। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि गाड़ी से पैसे चोरी करने मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके पास से 24 हजार की नकदी भी बरामद हो गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें