फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने हटाए तीन अवैध खोखे, दो दर्जन को नोटिस

विज्ञापन
धारचूला के हाट गांव में अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। अवैध कब्जों पर नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को मुख्य मार्केट स्थित बनाए गए अवैध रूप से तीन खोखो को नगर परिषद ने गिरा दिया है। जबकि 14 अवैध कब्जाधारियों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा भी पुलिस दलबदल के साथ मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बिलासपुर शहर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को आदेश दिए हैं। वहीं कोर्ट भी अवैध कब्जों को लेकर स्टेट्स रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांग रहा है। अवैध कब्जों के मामलों को लेकर हाईकोर्ट में पेशी भी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर परिषद को शहर में हुए अवैध कब्जों को गिराने के आदेश दिए हैं। इसके चलते नगर परिषद ने सोमवार को तीन अवैध खोखो को कड़ी सुरक्षा के बीच हटा दिया।
विज्ञापन

वहीं आगामी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद ने 14 अवैध कब्जाधारियों के भी बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। सभी को कब्जा हटाने के भी नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे पहले जिला प्रशासन ने बरमाणा में भी दो दर्जन के करीब अवैध कब्जे हटाए थे, जो कि फोरलेन निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। उस समय भी सदर तहसीलदार को ही इस कार्य का जिम्मा सौंपा गया था। बहरहाल जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ईओ नगर परिषद केआर ठाकुर का कहना है कि तीन अवैध खोखो को हटाया गया है। जबकि 14 अवैध कब्जाधारियों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के लिए संबंधित विभागों को कहा गया है। वहीं इन्हें नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा का कहना है कि उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां पर भेजा गया था। इसके चलते वह पुलिस के साथ यहां पर गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें