घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कसारू में स्कूटी और बस की टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को घुमारवीं अस्पताल लाया गया। पुलिस ने केस दर्ज हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
घुमारवीं थाना में अभिषेक गांव कठलग ने इस मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गांव कलोह निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी को लेकर स्कूटी नंबर एचपी 23बी-5896 घर आ रहा था। कसारू के पास पहुंचते ही प्राइवेट बस नंबर एचपी 23बी-5896 से स्कूटी की टक्कर हो गई। जिससे दोनों स्कूटी सवार घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। हादसे का कारण स्कूटी की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।