फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी बस अड्डा के समीप सड़क धंसी

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बस अड्डे के समीप बड़े मोड़ के पास बरसात के कारण धंस गई हैं। सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। सड़क के नजदीक होटल और रिहायशी मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। हालांकि सड़क पर एक तरफा आवाजाही जारी है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे पत्थर लगाकर एक तरफा आवाजाही के लिए सड़क बहाल कर दी है।
विज्ञापन

होटल मालिक श्याम ने कहा कि सड़क धंसने से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क के समीप डंगे लगाए जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि सड़क किनारे लगभग 100 मीटर तक जमीन धंस गई है। होटल और रिहायशी मकानों को खतरा बना हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शीघ्र सड़क का मुआयना करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें