फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्रामगृह का उद्घाटन हुआ नहीं, दीवारों में आईं दरारें

विज्ञापन
झंडूता के ग्राम पंचायत बल्ह सीना में फोरेस्ट विभाग के विश्राम गृह के भवन में आई दरारें। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्हसीणा में फोरेस्ट विभाग का विश्रामगृह का भवन गिरने की कगार पर पहुंच गया है। 31 मार्च 2021 को भवन का निर्माण कार्य पूरा हुआ था और ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया है। लेकिन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने के कारण भवन में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

कहा कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ है। लोगों को जो सुविधा मिलनी थी उससे भी महरूम होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 16 लाख की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय इसका निर्माण कार्य किया जा रहा था, तो उस समय भी विभाग को बताया गया था कि निर्माण सामग्री घटिया किस्म की उपयोग की जा रही है। उस समय इस बात को अनदेखा किया गया। अब हालात यह है कि इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है और भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस कार्य की जांच की जाए और जो संबंधित ठेकेदार था उस पर कार्रवाई की जाए। विवेक कुमार ने कहा कि इस के संदर्भ में डीएफओ बिलासपुर को लिखित शिकायत दी जाएगी और जांच करवाने की मांग की जाएगी। लापरवाही बरतने पर उचित कार्रवाई हो सके। पंचायत प्रधान बल्ह सीना सुखदेव, पंचायत प्रधान मलांगन जोगिंदर सिंह, उपप्रधान बल्हसीना विजय कौशल, सूबेदार धर्म सिंह, कैप्टन तरसेम चंद आदि ने रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें