घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल घुमारवीं में सोमवार को कोरोना के 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग सतर्क हो गए हैं। बुधवार को शहीद विजय पाल मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या घुमारवीं में भी कोविड-19 की टेस्टिंग की गई।
प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह डोगरा ने बताया कि विद्यालय में कुल 86 सैंपल लिए गए। 71 छात्राओं, 10 शिक्षकों और 5 कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। डोगरा ने बताया कि विद्यालय में कोविड-19 को लेकर जारी एसओपी का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। हर कक्षा के लिए स्कूल में आने-जाने का अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।