फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और पुलिस कर्मियों समेत धराड़सानी गांव के 11 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को बैंक व पुलिस कर्मचारियों सहित धराड़सानी गांव के 11 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं शुक्रवार को जिले में कोरोना के 126 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिला में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से 1432 सैंपल लिए गए। इनमें से 87 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर सैंपलों में से 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरएच बिलासपुर में 199 सैंपल लिए गए। इनमें से 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मार्कंड से 30, श्री नयना देवी से नौ, घुमारवीं से 21, झंडूता से 46 और निजी अस्पताल से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें यूको बैंक से 2, गांव धराड़सानी से 11, रौड़ा सेक्टर से सात, ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर से एक, महिला पुलिस बिलासपुर एक, पुलिस लाइन बिलासपुर एक, पीएचसी सलोआ से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें