बिलासपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 41 हो गए हैं। बुधवार को 8 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में बुधवार को रैपिड एंटिजन से 1038 सैंपल लिए गए, जिनमें 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फॉरेस्ट कॉलोनी चंगर सेक्टर बिलासपुर से 33 वर्षीय, भलसाई से 23 वर्षीय, माकड़ा से 15 वर्षीय, मंडी माडवां से 47 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।