फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकरेहड़ा में कॉलेज के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के साथ लगती ग्राम पंचायत घुमारवीं के गांव टकरेहड़ा में मंगलवार देर रात को कॉलेज के छात्र ने अपने घर में पानी की पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए और युवक भी अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे युवक की माता ने देखा कि बेटे की कमरे की लाइट जली हुई है। उसने खिड़की से झांककर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घुमारवीं थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की पहचान हैप्पी कुमार (18) पुत्र करतार सिंह गांव टकरेहड़ा के रूप में हुई है। वह घुमारवीं कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें