बिलासपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। अब कोरोना के कुल 189 एक्टिव मामले हो गए हैं। मंगलवार को 18 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड एंटिजन से 980 सैंपल लिए गए, जिनमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिम्मर से 35, 55, 4, 12, 9, 26 वर्षीय, मरोतन से 46 वर्षीय, बरठीं से 16 वर्षीय, धौणकोठी से 63, 39 वर्षीय, लंजता से 56, 61 वर्षीय, तंथा से 60 वर्षीय, बंगलेड़ा से 29 वर्षीय, बाड़ी बिल्लौर से 43 वर्षीय, धरोटी से 26 वर्षीय, झजरी से 16, 48, 18 वर्षीय, रत्त से 70 वर्षीय, पंजगाईं से 65 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।