बिलासपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छत गांव के 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल एक्टिव मामले 220 हो गए हैं। वहीं बुधवार को 22 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बुधवार को रैपिड एंटिजन से 1151 सैंपल लिए गए, जिनमें 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बलोह से 18, 19, 15 वर्षीय, बानी से 40 वर्षीय, टिक्करी से 63 वर्षीय, देलग से 45, 19 वर्षीय, पंजगाईं से 60 वर्षीय, तलाई से 30 वर्षीय, बेहरन से 26 वर्षीय, छत से 17, 21, 67, 12, 16, 17, 75 वर्षीय, संदयार से 75 वर्षीय, अमरपुर से 81, 55 वर्षीय, रछेड़ा से 28 वर्षीय, मंगरोट से 21 वर्षीय, जिनणु से 40 वर्षीय, सयार से 24 वर्षीय, चोखणा से 17 वर्षीय, तयून खास 49 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।