फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी स्वारघाट में पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट के साथ पीएचसी का स्टाफ और जनप्रतिनिधि। -संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में अब ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा जल्द मिलेगी। ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्वीकृत हुआ है जोकि पीएचसी स्वारघाट पहुंच गया है। जिले की पहली पीएचसी है जिसमें ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुटैहला के प्रधान बालकृष्ण ठाकुर, बीडीसी सदस्य रंगीराम ठाकुर, मेडिकल ऑफिसर पीएचसी स्वारघाट डॉक्टर शैलजा, फार्मासिस्ट भूप चंद, डॉक्टर कश्यप की मौजूदगी में ऑक्सीजन प्लांट पीएचसी परिसर में उतार गया। प्रधान बालकृष्ण ठाकुर और बीडीसी रंगीराम ठाकुर ने बताया कि आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा के प्रयासों से स्वारघाट पीएचसी के लिए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट उपलब्ध हुआ है। शीघ्र ही मरीजों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। प्लांट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट से एक मिनट में दो सौ लीटर ऑक्सीजन जनरेट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें