बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को पांच बच्चों समेत कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। रैपिड एंटीजन से 1377 सैंपल लिए गए थे। इनमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपलों में 6 संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बीएसएनएल कॉलोनी बिलासपुर से 47 वर्षीय, नियर फैमिली रेस्टोरेंट वार्ड नंबर पांच घुमारवीं से 12, भूल्स्वाएं से 41, बलोटा से 31, 29, घ्याणा से 16, टिक्कर घुमारवीं से 57, धनी से 27, बंदला से 75, टंगार से 88, धारटटोह से 17, नेराकुंड से 19, मरोत्तन से 92, 10, 14, 75, देलग से 25 और नैण से 20 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। जिले में 76 एक्टिव केस हैं।