फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं-निहारी-बद्दाघाट सड़क पर पुलिया का निर्माण कार्य बंद, लोग परेशान

Wed, 02 Jul 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं-निहारी-बद्दाघाट सड़क पर बंद पड़ा पुलिया का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
विभाग ठेकेदार के माध्यम से करवा रहा कार्य
विज्ञापन

लोगों ने पुलिया का कार्य पूरा कराने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन भराड़ी के तहत बरठीं-निहारी-बद्दाघाट सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ठेकेदार के माध्यम से पुलिया निर्माण कार्य करवा रहा है, लेकिन कई दिनों से कार्य बंद पड़ा हुआ है।
लोगों का कहना है कि शीघ्र पुलिया का कार्य पूरा नहीं होता है तो विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है। लोगों ने बताया कि जिस जगह पर नई पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है उसके साथ जो पुरानी पुलिया बनी है वह करीब छह दशकों पुरानी है और उस समय करीब दस टन के हिसाब से बड़े वाहनों के लिए आना जाना था, लेकिन समय के साथ इस पुलिया से करीब चालीस टन के हिसाब से बड़े वाहन आ जा रहे हैं। ऐसे में यह पुलिया कभी भी लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस पुलिया की लोक निर्माण विभाग दो बार मरम्मत कार्य करवा चुकी है और वर्तमान स्थिति में पुलिया एक तरफ झुक रही है। भारी बारिश में पुलिया क्षतिग्रस्त होकर किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। बरठीं से निहारी सड़क मार्ग से कोटलु ब्रह्मणा, छत, हिमर, घोड़ी धबीरी, बडग़्राम, महारल, बिझड़, सलौनी, कल्लर मोड़, बद्दाघाट, गूगा मोहड़ा, कपाहड़ा, करलोटी, ढलोह और डंगार जाने वाले छोटे बड़े सैकड़ों वाहनों की रोजाना आवाजाही रहती है। हालांकि जहां पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है, यहां कई बार छोटी बड़ी कई दुर्घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में जगत राम, प्रेम सिंह, धनी राम, बालक राम, पवन कुमार, प्रमिला देवी, मीरा देवी सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र पुलिया के निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है। सहायक अभियंता रत्न सिंह ने बताया कि बरठीं-निहारी सड़क के डून के पास विभाग ठेकेदार से पुलिया का कार्य करवा रहा है। पुलिया का कार्य बंद है। ठेकेदार को जल्द पुलिया के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें